Skip to main content

सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय SUKHVINDER SINGH SUKHU BIOGRAPHY IN HINDI | 15th CHIEF MINISTER OF HIMACHAL PRADESH

सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय (आयु, जन्म तारीख, जन्म स्थान, पिता, माता, भाई, बहन, धर्म, पेशा, जाती, राष्ट्रीयता, कैरिअर, नेट वर्थ,) 
Sukhinder singh sukhu Biography in hindi (age, caste, date of  birth, birth place, father, mother, brother, sister, religion, career, nationality, Net worth,) 

सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन से विधायक हैं व उनकी संगठनात्मक क्षमता गजब की है। उन्हें जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने चौथी बार विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने 36142 मत पाकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार को हराया है इस विधानसभा चुनावों में। 


सुखविंदर सिंह सूक्खू का प्रारंभिक जीवन

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च 1964 को नादौन के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम रसील सिंह था जो पेशे से हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला मे चालक थे। सुखविंदर सिंह की प्रारंभिक शिक्षा नादौन में हुई और इसके बाद उन्होंने शिमला विश्वविद्यालय से एमए और एलएलबी तक की शिक्षा हासिल की।

सुखविंदर सिंह सूक्खू का परिवार

पिता का नाम :- रसील सिंह
माता का नाम :- संसार देई
पत्नी का नाम :- कमलेश ठाकुर

चार भाई- बहनो मे सुखविंदर सिंह सूक्खू दूसरे नंबर पर है। बड़े भाई सेना से रिटायर है। दोनों बहनो की शादी हो चुकी है। इनकी दो बेटियां हैं जो अभी पढाई कर रही है। 

सुखविंदर सिंह सूक्खू का कैरिअर 

उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर छात्र नेता के रूप में एनएसयूआई शुरू किया। संझौली में कॉलेज के दौरान वर्ष 1981 में क्लास रिप्रेजेंटेटिव बने सुक्खू ने अगले साल कॉलेज छात्र युनियन के महासचिव व उसके अगले साल युनियन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा और उन्हें लगातार जीत हासिल हुई। वे कानून की पढ़ाई के दौरान वर्ष 1985 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी अपने विभाग के रिप्रेजेंटेटिव चुने गये।

वर्ष 1989 से 1995 तक सुखविंदर संह सुक्खू एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद तीन साल तक वे प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे। वर्ष 1998 में उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया और इस पद पर वे लगातार दस साल तक रहे। उन्होंने वरष 1992 में शिमला नगर निगम के पार्षद पद का चुनाव लड़ा और लगातार दो बार विजयी हुए। वर्ष 2008 में उन्हे प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया जिसपर वे चार साल तक रहे। वर्ष 2013 की शुरुआत में उन्हें प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।

वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन सीट से विधायक चुने गये। दिसंबर 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें क्षेत्र की जनता ने दोबारा अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा। वे इस कार्यकाल में कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप बनाये गये। वर्ष 2017 के तेरहवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में वे तीसरी बार विधायक चुने गये। वर्ष 2022 की चौदहवीं विधानसभा के लिए चौथी बार विधायक चुने गए हैं। 

सुखविंदर सिंह सूक्खू  की नेटवर्थ

एलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए आंकड़े के अनुसार देखा जाए तो सुखविंदर सिंह सूक्खू के पास टोटल संपत्ति 4.12 करोड़ रुपए है। 



Comments

Popular posts from this blog

Dr.Vikas Divyakirti Biography, Networth,Family,wife,career,Drishti IAS,controversy,UPSC Rank

Table Of Contents Dr.Vikas Divyakirti, is an IAS trainer, Author, Lecturer and Founder and Managing Director of "Drishti IAS" coaching institute situated in Delhi. He is popular among UPSC (Union Public Service Commission) exam aspirants. He has taught for past two decades. He has Specialities in Hindi Sahitya, Philosphy, History and many subjects.He is also an author of the book 'Nibandh Drishti'. Early Life Dr. Vikas Divyakirti was born on 26 December 1976 in Bhiwani, Haryana. He did his schooling at Sarswati Shishu Mandir, Haryana.  He completed his BA in History at Zakir Hussain College of Delhi University and then he completed his MA in Hindi Literature and Sociology from Delhi University. Dr. Vikas Divyakirti had an interest in language translation so he completed his PG degree in English to Hindi translation from Delhi University.  Dr. Vikas Divyakirti also holds an M . Phil, LLB, and a Ph.D. Family Dr. Vikas Divyakirti belongs to an educated family b...

"Exploring the Accomplishments and Legacy of NBA Superstar Lebron James - A Biographical Overview"

"Unleash Your Inner Dunk Master: Elevate Your Game with Our Basketball Dunking Aid" INTRODUCTION LeBron James is a professional basketball player who currently plays for the Los Angeles Lakers of the National Basketball Association (NBA). Widely considered one of the greatest basketball players of all time, James has won four NBA championships, four NBA Most Valuable Player Awards, and two Olympic gold medals. He began his career with the Cleveland Cavaliers in 2003 and later played for the Miami Heat and the Cleveland Cavaliers again before joining the Lakers in 2018. Off the court, James is known for his philanthropy and activism. EARLY LIFE "750$ Giftcard Giveaway - Click Here to Enter!" Lebron James was born on December 30, 1984 in Akron, Ohio. He was raised by his mother, Gloria James, who was only 16 years old when she gave birth to him. Growing up, Lebron had a tough childhood as his mother struggled to make ends meet and he often had ...