Skip to main content

Abhimanyu Easwaran profile and biography, stats, records in Hindi

अभिमन्यु इश्वरन जीवन परिचय (जन्म, आयु, जन्म स्थान, माता, पिता, भाई, बहन, पढ़ाई, धर्म, पेशा, जाती, राष्ट्रीता, कोच, कॅरिअर, खेल, अवार्ड, हाईट, वजन, नेट वर्थ ) 
Abhimanyu ishwaran Biography in Hindi ( Age, Date of Birth, Birth Place, Mother, Father, Brother, Sister, Education, Religion,Nationality, Coach, Career, Sport, Awards, Height, Weight, Net worth)

Abhimanyu ishwaran in practice session

अभिमन्यु इश्वरन एक भारतीय क्रिकेटर है जो बंगाल के लिए खेलते हैं। अभिमन्यु उपरी क्रम में खेलने वाले दाएँ हाथ के बल्लेबाज हैं। 
इंडिया टूर ऑफ बंग्लादेश 2022 में दो टेस्ट मैच की सीरीज।14 दिसंबर 2022 को शुरू होने वाले इस पहले टेस्ट मैच में अभिमन्यु इश्वरन अपना पहला अंतराष्ट्रीय मैच खेलते नज़र आ सकते हैं।
 

अभिमन्यु इश्वरन का प्रारंभिक जीवन
Abhimanyu Easwaran is all smiles at a photo shoot

अभिमन्यु इश्वरन का जन्म 6 सितंबर 1995 को देहरादून (उत्तराखंड) में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून में हुई हैं।
इनके पिता तमिल और इनकी माता पंजाबी मूल के हैं। इनके पिता का नाम रंगनाथन परमेश्वरण इश्वरन हैं।इनके पिता एक  सी.ए  हैं।
शुरुआती समय में इनके पिता ने इन्हें ट्रेनिंग दी जिन्होंने 2008 में अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की थी।
10 वर्ष की आयु में अभिमन्यु कलकत्ता चले गए और वहाँ उनके कोच निर्मल सेनगुप्ता के साथ रहकर इन्होंने अपनी आगे की ट्रेनिंग की। 

अभिमन्यु इश्वरन का कॅरिअर

प्रथम श्रेणी घरेलू कॅरिअर

Abhimanyu Easwaran, the India A captain, poses with the Player-of-the-Match trophy

अभिमन्यु इश्वरन ने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू टी-20 मैच बंगाल के लिए 31 जनवरी 2017 को इंटर सिटी टी-20 टूर्नामेंट में खेला था। 

अक्टूबर 2018 में इनका नाम इंडिया-ए (India A) की टीम में 2018-19 देवधर ट्रॉफी के लिए घोषित किया गया।
जिसमे अभिमन्यु ने हैदराबाद के खिलाफ पहली पारी में 186 रन बनाकर बंगाल टीम जीत में बहुत अहम भूमिका निभाई। 

इन्होंने 2018-19 रणझी ट्रॉफी में बंगाल टीम के लिए 6 मैचों में 861 सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 

अगस्त 2019 में, इन्हें इंडिया रेड टीम की टीम में दिलीप ट्रॉफी 2019-20 के लिए चुना गया। जिसके फाइनल मैच में इन्होंने 153 रन इंडिया ग्रीन टीम के खिलाफ बनाए।

अक्टूबर 2019 इन्हें इंडिया-ए टीम में 2019-20 देवधर ट्रॉफी के लिए चुना गया। 

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अभिमन्यु इश्वरन ने बंगाल की टीम के अलावा इंडिया बी, इंडिया ब्लू, इंडिया रेड, रेस्ट ऑफ इंडिया और अंडर 23 के लिए भी खेलते हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कॅरिअर

Abhimanyu Easwaran talks to India coach Rahul Dravid at a net session ahead of the first Test against Bangladesh

अभिमन्यु इश्वरन ने वैसे तो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी एक भी मैच नहीं खेला है।
परंतु इंडिया टूर ऑफ बंग्लादेश 2022 में दो टेस्ट मैच की सीरीज में अभिमन्यु इश्वरन का नाम भारतीय टेस्ट टीम की प्लेइंग-11 में चुना गया है। 14 दिसंबर 2022 को होने वाले इस टेस्ट मैच में अभिमन्यु इश्वरन अपना पहला अंतराष्ट्रीय मैच खेलते नज़र आ सकते हैं। 

जनवरी 2021 में इंग्लैंड के साथ हुई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में इन्हें स्टैंड बाई बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम से जुड़े थे। 
मई 2021 में हुई ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2019-21 में भी स्टैंड बाई बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टेस्ट टीम से जुड़े थे।


अभिमन्यु इश्वरन से जुड़े कुछ तथ्य एवं रिकॉर्ड्स

Abhimanyu Easwaran celebrates his century

• अभिमन्यु 10 वर्ष की आयु से क्रिकेट खेल रहे हैं। 
• अभिमन्यु अपने कोच निर्मल सेनगुप्ता के साथ बंगाल के पास के इलाके मे रहते थे। 
• अभिमन्यु ने 2018-19 रणझी ट्रॉफी में बंगाल टीम के लिए 6 मैचों में 861 सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उनका औसत 95.66 का रहा। 
• अभिमन्यु ने अपनी प्रथम श्रेणी क्रिकेट का पहला दोहरा शतक पंजाब टीम के खिलाफ 2018-19 के सीज़न में बनाया था जिसमे उन्होंने 201 रन की पारी खेली। 
• अभिमन्यु के पसंदीदा क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। 
• अभिमन्यु का पसंदीदा स्टेडियम इडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता हैं। 
• अभिमन्यु के पिताजी की खुद की क्रिकेट अकादमी हैं जिसका नाम अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी हैं। 
• अभिमन्यु ईश्वरण उन कुछ भारतीय खिलाड़ियों में से हैं जो कि ढाका प्रीमीयर लीग में भी खेल चुके हैं और प्राइम बैंक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रह चुके हैं और प्राइम बैंक टीम ढाका प्रीमीयर लीग में बांग्लादेश की सबसे अग्रणी टीमों में से एक है।
• अभिमन्यु ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ 233 रन की तूफानी पारी खेली थी। 
• अभिमन्यु की पसंदीदा कलाकार साउथ मूवी इंडस्ट्री के जानेमाने कलाकार प्रभास हैं जिन्होंने बाहुबली फिल्म में काम किया है। 

अभिमन्यु ईश्वरन के डेब्यू

Abhimanyu Easwaran works one away through the leg side

लिस्ट- ए डेब्यू :- बंगाल बनाम मध्यप्रदेश राजकोट में 17 दिसंबर 2015 

फर्स्ट क्लास डेब्यू :- बंगाल बनाम उत्तर प्रदेश कोलकाता में 14 -16 दिसंबर 2013

टी-20 डेब्यू :- बंगाल बनाम त्रिपुरा कोलकाता 31 जनवरी 2017


अभिमन्यु ईश्वरन  से जुड़े FAQs

• अभिमन्यु का पूरा नाम ? 
>अभिमन्यु रंगनाथन पर्मेश्वरण इश्वरन ! 

• अभिमन्यु के पिता का नाम ? 
>रंगनाथन पर्मेश्वरण इश्वरन ! 

• अभिमन्यु की आयु कितनी है ? 
>27 वर्ष ! 

• अभिमन्यु का जन्म कब और कहाँ हुआ ? 
>6 सितंबर 1995 , देहरादून - उत्तराखंड ! 

• अभिमन्यु की नेट वर्थ कितनी हैं ? 
>करीब 7 करोड़ ! 





Comments

Popular posts from this blog

Dr.Vikas Divyakirti Biography, Networth,Family,wife,career,Drishti IAS,controversy,UPSC Rank

Table Of Contents Dr.Vikas Divyakirti, is an IAS trainer, Author, Lecturer and Founder and Managing Director of "Drishti IAS" coaching institute situated in Delhi. He is popular among UPSC (Union Public Service Commission) exam aspirants. He has taught for past two decades. He has Specialities in Hindi Sahitya, Philosphy, History and many subjects.He is also an author of the book 'Nibandh Drishti'. Early Life Dr. Vikas Divyakirti was born on 26 December 1976 in Bhiwani, Haryana. He did his schooling at Sarswati Shishu Mandir, Haryana.  He completed his BA in History at Zakir Hussain College of Delhi University and then he completed his MA in Hindi Literature and Sociology from Delhi University. Dr. Vikas Divyakirti had an interest in language translation so he completed his PG degree in English to Hindi translation from Delhi University.  Dr. Vikas Divyakirti also holds an M . Phil, LLB, and a Ph.D. Family Dr. Vikas Divyakirti belongs to an educated family b...

"Exploring the Accomplishments and Legacy of NBA Superstar Lebron James - A Biographical Overview"

"Unleash Your Inner Dunk Master: Elevate Your Game with Our Basketball Dunking Aid" INTRODUCTION LeBron James is a professional basketball player who currently plays for the Los Angeles Lakers of the National Basketball Association (NBA). Widely considered one of the greatest basketball players of all time, James has won four NBA championships, four NBA Most Valuable Player Awards, and two Olympic gold medals. He began his career with the Cleveland Cavaliers in 2003 and later played for the Miami Heat and the Cleveland Cavaliers again before joining the Lakers in 2018. Off the court, James is known for his philanthropy and activism. EARLY LIFE "750$ Giftcard Giveaway - Click Here to Enter!" Lebron James was born on December 30, 1984 in Akron, Ohio. He was raised by his mother, Gloria James, who was only 16 years old when she gave birth to him. Growing up, Lebron had a tough childhood as his mother struggled to make ends meet and he often had ...

"Uncovering the Success Story of Harrison Barnes: A Biography of the NBA Star"

INTRODUCTION   Secret Technique Professional  Apply  for jump high Harrison Barnes is an American professional basketball player currently playing for the Sacramento Kings of the National Basketball Association (NBA). He played college basketball at the University of North Carolina and was selected as the seventh overall pick in the 2012 NBA Draft by the Golden State Warriors. Barnes is known for his defensive skills and three-point shooting ability. He has won an NBA Championship with the Warriors in 2015 and was also named to the NBA All-Rookie First Team in 2013. EARLY LIFE Learn from experts how professional are applying this techniques to improve their game Harrison Barnes was born in Ames, Iowa on May 30, 1992. He attended Ames High School where he excelled in basketball, earning multiple state player of the year awards and leading his team to the state championship in his senior year. After graduating high school, Barnes decided to purs...